फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में मंगलवार को कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 49 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव दो लोगों की नेगेटिव प्राप्त हुई है। इनमें एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट 12 जून को कोरोना पॉजिटिव आई थी। प्रोटोकॉल के तहत शुगर आदि की समस्या होने के कारण इसका उपचार बाहर के जनपद के कोविड अस्पताल में चल रहा था। इसके अलावा शहर के एक युवक के सैंपल की रिपोर्ट 17 जून को कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसका उपचार जनपद के कोविड अस्पताल में चल रहा था। दोनों के दूसरी बार सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें