फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से शामली दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से शामली दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कोरोना महामारी के चलते बंद हुई दो और ट्रेनों का दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर संचालन शुरू हो गया। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को मुश्किल भरे सफर से राहत मिलेगी।
कोरोना के चलते 25 मार्च 2020 से दिल्ली-शामली और हरिद्वार समेत सभी ट्रेन बंद कर दी गई थीं। दो साल बाद उत्तर रेलवे ने दिल्ली से रात्रि 9 बजे शामली के लिए एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन मंगलवार की रात कर दिया। यह पैसेंजर दिल्ली से चलकर शामली रात 12 बजे पहुंच गई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि बुधवार को शामली से दिल्ली के लिए सुबह 4:20 बजे रवाना हुई। पहले दिन कम सवारियां दिल्ली के लिए निकलीं। यह पैसेंजर ट्रेन दिल्ली सुबह 7:55 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से सुबह 4:35 बजे शामली के लिए रवाना हुई। यह शामली रेलवे स्टेशन पर 7:35 बजे पहुंची। शामली रेलवे स्टेशन से सुबह 9:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। पिछले पांच दिनों में दिल्ली से लेकर शामली तक बंद ट्रेनों का संचालन होने से रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें