जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच स्वस्थ हुए
शामली। जिले में महिला समेत दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 34 रह गई है। रविवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली में मिल रोड निवासी 52 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा शहर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को दो लोग नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पांच लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 34 रह गई है। संवाद