फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आल्दी और भैंसवाल में 4.91 करोड़ से बनेंगे दो नए पुल

Mon, 16 Feb 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शासन ने जनपद के आल्दी और भैंसवाल में कुल 4 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से दो नए पुलों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। आल्दी में यमुना कैनाल पर बनने वाले नए पुल का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया गया है, जबकि भैंसवाल से सिलावर मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर प्रस्तावित पुल का ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली–यमुनोत्री मार्ग से आल्दी होकर कैराना–खतौली मार्ग के किमी दो पर यमुना कैनाल पर स्थित पुल काफी संकरा होने के कारण वहां नए पुल निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में आल्दी पुल के लिए 2 करोड़ 46 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पुल निर्माण को एक वर्ष की समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरी ओर भैंसवाल से सिलावर मार्ग के किमी एक पर पूर्वी यमुना कैनाल पर बना पुराना पुल संकरा होने के साथ-साथ जर्जर हालत में था। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली ने पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाने के लिए 2 करोड़ 45 लाख रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा था, जिसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि आल्दी में यमुना कैनाल पर नए पुल का ऑनलाइन टेंडर पहले ही जारी कर दिया गया था। ठेकेदार के नामित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं भैंसवाल में भी नए पुल का ऑनलाइन टेंडर जारी हो चुका है। दोनों पुलों का निर्माण एक वर्ष में पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें