फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाश ढेर: अंकित की पत्नी सीमा बोली- सभी हत्यारे और साजिश करने वाले मारे जाएंगे, तभी मिलेगा संतोष

Mon, 31 Aug 2026 10:40 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: अंकित बालियान की हत्या में शामिल रहे दो शूटरों सुमित और मोहित को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया। अन्य दो शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। अंकित की पत्नी सीमा बालियान का कहना है कि जो हमने खोया, वो कभी नहीं मिल सकता। मगर सभी हत्यारों को सजा मिलती चाहिए। 
विज्ञापन
अंकित बालियान की पत्नी सीमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने सोनीपत के दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सोनीपत निवासी भोलू उर्फ राहुल शाहपुरिया ने ही हत्याकांड की साजिश रची थी। वह गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से ही अंकित से रंजिश रखता था। पुलिस के अनुसार, अंकित को टिल्लू गैंग का सदस्य मानकर उसके खिलाफ साजिश रची गई। अंकित की पत्नी सीमा ने बाकी दो हत्यारों और साजिश रचने वालों को भी सजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन



 

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित की पत्नी सीमा ने पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मार गिराया है, इसके लिए वह आभार व्यक्त करती हैं। हालांकि, अभी वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। सीमा ने कहा कि अंकित की हत्या में शामिल सभी बदमाशों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

अंकित बालियान की पत्नी सीमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी या एनकाउंटर होने के बाद ही उन्हें पूरी तरह संतुष्टि मिलेगी। सीमा ने कहा कि उन्होंने अपने पति को खोया है, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्हें अब वापस नहीं लाया जा सकता। लेकिन उनके हत्यारों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। 

मौके पर पहुंचे अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी। - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के एनकाउंटर की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता सतबीर फौजी
मुठभेड़ में दो शूटरों के मारे जाने की सूचना के बाद अंकित के पिता सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुठभेड़ और मारे गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों और शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और अंकित के परिवार के साथ है।
 
विज्ञापन

अंकित बालियान के पिता सतवीर फौजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के पिता सतबीर सिंह फौजी ने कहा कि उन्हें योगी सरकार और पुलिस पर पूरा विश्वास है। मुठभेड़ में दो शूटरों के मारे जाने से उन्हें उम्मीद जगी है, लेकिन अभी आधा ही इंसाफ मिला है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों का एनकाउंटर होने के बाद ही उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।

ये भी देखें...
बागपत: शराब पार्टी में डांस न करने पर दोस्तों ने की नीटू की हत्या, दो ने पकड़े हाथ, दो ने गला घोंटा; तीन धरे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें