फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अलग-अलग हादसों में गई दो जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। गांव हींड पुलिया के निकट नील गाय से टकरा कर ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, उसकी बेटी घायल है। दूसरे हादसे में जलालाबाद के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से देहरादून निवासी कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों हादसे शनिवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुए। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का निवासी किरणपाल सैनी (47) शनिवार शाम को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ ई-रिक्शा में थानाभवन घरेलू सामान लेने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे थानाभवन से घर लौट रहे थे। जब वह थानाभवन में हींड पुलिया से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक नील गाय खेतों से निकलकर हाईवे पर आ गई। हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबकर किरणपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसकी बेटी भी चोटिल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीक के अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान सियाराम शर्मा ने बताया कि किरणपाल के पांच पुत्री और एक छोटा पुत्र है। करीब 15 दिन पहले ही दो पुत्रियों की शादी हुई है। तीन पुत्री अविवाहित हैं और सबसे छोटा पुत्र सात साल का है।
दूसरा हादसा इसी थानाक्षेत्र में हाईवे पर जलालाबाद में बिजलीघर के निकट हुआ। थानाभवन से सहारनपुर की तरफ जाते समय हाईवे पर अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में कार चालक शंकर सिंह बंगारी (33) पुत्र वीरेंद्र बंगारी निवासी ऋषि विहार कॉलोनी देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी थानाभवन ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों मामलों में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

संजय चतुर्वेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें