फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में छोड़ी गई दो लाख मछली

विज्ञापन
शामली यमुना नदी के बिड़ौली घाट पर मछलियां छोड़ते एमएलसी वीरेंद्र सिंह व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
यमुना में छोड़ी गई दो लाख मछलियां
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। मत्स्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत यमुना नदी में बिड़ौली घाट पर शनिवार को रिवर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नदी दो लाख मछलियां छोड़ी गईं।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने, जैव विविधता, मत्स्य संपदा को नदियों में संरक्षित करने के उद्देश्य से यमुना नदी में दो लाख अंगुलिका मछली छोड़ीं। इस मौके पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने विभाग की योजना के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने और आय के संसाधन सृजित करने व कमजोर वर्ग की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे जलीय प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने प्रदूषण के चलते मत्स्य संपदा में आ रही गिरावट और जलीय जीव जंतुओं की कम होती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जलीय पर्यावरण में सुधार और इको-सिस्टम के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया है। उन्होंने रिवर रैंचिग कार्यक्रम के माध्यम से नदियों में मत्स्य संपदा को संरक्षित करना सरकार की एक अच्छी पहल बताया। सहायक निदेशक मत्स्य राजेलाल ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कांधला ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद कुमार मलिक, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष महक सिंह, म्यान कस्बा प्रधान आजाद, उप निदेशक मत्स्य डॉ. आरके गौड़, बीडीओ प्रवीन कुमार, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक सहारनपुर शहजाद, दीपिका रानी, धर्मेंद्र कुमार व जोगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें