फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म, टीकाकरण बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म, टीकाकरण बंद
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में वैक्सीन खत्म हो चुकी हैं। तीन दिन से जिले को वैक्सीन मिली भी नहीं है। वैक्सीन न होने से टीकाकरण बंद हो गया है। जिले में अभी तक सिर्फ 35.7 प्रतिशत लोगों को ही सतर्कता टीका लग पाया है, जबकि 64.3 प्रतिशत लोग वंचित हैं। 30 सितंबर तक ही निशुल्क टीकाकरण होना था। अब नई गाइडलाइन का इंतजार है।
कोरोना से बचाव के लिए 18 से अधिक आयु के सभी लोगों को तीसरा टीका यानि सतर्कता टीका लगाया जा रहा है। सरकार का जोर है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जाएं, लेकिन वैक्सीन की कमी से टीकाकरण का कार्य बीच-बीच में प्रभावित होता रहा है। बृहस्पतिवार को मेगा कैंप आयोजित कर 85 बूथों पर टीकाकरण किया गया। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार 16 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 12355 लोगों को टीके लगे थे। इसके बाद जो वैक्सीन बची थी, उससे शुक्रवार को टीकाकरण किया, जिसमें 1650 लोगों को सतर्कता डोज लग पाई।
विज्ञापन

अब जिले में वैक्सीन खत्म होने से शनिवार को टीकाकरण का कार्य बंद रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि तीन दिन से वैक्सीन नहीं आई है। जो वैक्सीन मिलीं थीं, उनसे टीकाकरण हो चुका है। अब वैक्सीन खत्म होने के कारण शनिवार को टीकाकरण का कार्य बंद रहा। उनका कहना है कि वैक्सीन मिलने के बाद ही टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में 720212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक 257179 लोगों को सतर्कता का टीका लग चुका है जो लक्ष्य का 35.7 प्रतिशत है। यानि 64.3 तीन प्रतिशत लोग अभी सतर्कता टीका लगवाने से वंचित है। उधर, शासन ने 30 सितंबर तक नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए थे। अभी तक शासन से टीकाकरण को लेकर नई गाइड लाइन नहीं मिली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है शासन की जो गाइड लाइन मिलेगी, उसी के अनुसार वैक्सीन मिलने पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें