फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 11 Nov 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
झिंझाना। कोहरे के कारण दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में झिंझाना क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गांव उदपुर निवासी रोहताश (40) करनाल से प्राइवेट कंपनी से ड्यूटी से अपनी बाइक पर लौट रहा था।
विज्ञापन


 यूपी-हरियाणा बार्डर पर हरियाणा पुलिस के चेक पोस्ट के पास कोहरा अधिक होने के चलते ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हरियाणा के थाना मधुबन पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

मृतक के पिता मांगेराम ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मधुबन थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। दूसरी घटना करनाल हाईवे पर गांव मन्नूगढ की है। सतपाल (50) सुबह घर से जंगल के लिये जा रहा था।
विज्ञापन


करनाल हाईवे पर ट्रक ने उसे कुचल दिया। ग्रामीण एकत्र हुए तो ट्रक चालक फरार हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे घने कोहरे के कारण हु़ए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें