फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में बंद हो सकते हैं दो कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक में बंद हो सकते हैं दो कोर्स
विज्ञापन

शामली। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में तीन कोर्स में दो कोर्स ऐसे हैं जिनमें दाखिले बहुत कम होते हैं। अगर इनमें दाखिले की संख्या नहीं बढ़ती तो जल्द ही ये दोनों कोर्स बंद हो सकते हैं।
जिले में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की स्थापना 1989 में हुई थी। कालेज में तीन कोर्स कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग और फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी चल रहे हैं। प्रत्येक कोर्स में 60 सीटें हैं। 2014 से कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रानिक्स में छात्राओं का रुझान कम होना शुरू हो गया था। इसके चलते मुश्किल से 10 से 15 सीटों पर ही छात्राओं के दाखिले हो पाते हैं। बाकी सभी सीटें खाली रहती हैं। फैशन डिजाइनिंग में लगभग सभी सीटें भर जाती है। शोध विकास और प्रशिक्षण संस्थान ने पॉलिटेक्निक में कम दाखिले वाले कोर्सों को स्थगित करने या बंद करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

शामली के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में भी दो कोर्सों को रेड जोन में रखा गया है। ऐसी स्थिति में अगर इस साल जिले के महिला पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रानिक्स में दाखिले की संख्या नहीं बढ़ पाती तो इन कोर्सों को बंद करने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि हर साल पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए प्रचार-प्रचार किया जाता है। गर्ल्स इंटर कालेजों में टीम भेजकर पॉलिटेक्निक की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रानिक्स में सीटों की संख्या के सापेक्ष दाखिले कम हो रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार और ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाएगा तकि इन दोनों कोर्सों में दाखिल ज्यादा से ज्यादा हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें