फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिंझाना से लापता हुए दो बच्चे पानीपत में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे से शुक्रवार शाम लापता बच्चे पानीपत से सकुशल बरामद हो गए। जिस पर परिजनों की जान में जान आई। बस स्टैंड के पास रहने वाले जिम संचालक आरिफ का तीन वर्षीय पुत्र हुजैफा और भांजा सुहेल शुक्रवार शाम लापता हो गए थे। सुहेल मानसिक रूप से कमजोर बताया गया। दोनों बच्चे गायब होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। उनकी तलाश शुरू की गई और पुलिस को सूचना दी गई। सोशल मीडिया पर भी बच्चों की जानकारी वायरल की गई। काफी तलाश करने के बाद दोनों हरियाणा के पानीपत थाने से मिल गए। एसएसआई अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले की गुमशुदगी दर्ज ही की जा रही थी कि तभी हरियाणा के पानीपत के चांदनी बाग थाने से दोनों के मिलने की सूचना आ गई। परिजन तुरंत पानीपत पहुंच कर दोनों बच्चों को ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें