फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पशु चोर बताकर दो युवकों को हमला कर गंभीर घायल किया

विज्ञापन
कांधला सीएचसी में उपचार कराते पीड़ित । संवाद
विज्ञापन
कांधला। कैराना बाईपास मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को आठ युवकों ने पशु चोर बताकर लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव हुरमुजपुर निवासी सुधीर ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर को वह अपने साथी गांव भभीसा निवासी दुष्यंत के साथ बाइक से कैराना गया था। दोपहर बाद बाद दोनों बाइक से कांधला लौट रहे थे। बाईपास पर वे बारिश से बचाव के लिए एक दुकान के बाहर खड़े हो गए। इसी दौरान चार युवक बाइक से पहुंचे और उन्हें पशु चोर बताते हुए शोर मचा दिया और अन्य लोगों को मौके पर बुलाकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने दोनों को सड़क पर गिराकर डंडों से मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो को वहां से हटाया और तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दानिश, फुरकान, शाहिद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें