फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से दो भैंसों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव मालैंडी में दो भैंसों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल की दो गर्भवती भैंसें घेर में बंधी हुई थी। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे राहुल जब अपने घेर में पशुओं को चारा डालने पहुंचा तो देखा कि दोनों भैंस बेसुध पड़ी हुई थी। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची तथा तथा सरकारी पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई। जांच के बाद दोनों भैंसों को मृत घोषित कर दिया। राहुल ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों भैंसों को जहरीला पदार्थ खिलाया है। जिससे उनकी मौत हुई। दोनों भैंस 9-10 माह की गर्भवती थी, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी। पशु चिकित्सक डॉ. संजय एवं भैंसवाल ने दोनों भैंसों का पोस्टमार्टम कर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही भैंसों की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं राहुल ने गढ़ीपुख्ता थाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें