कैराना। गली मोहल्ले में खुल रहे क्लीनिकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की छापामारी के दौरान तीन क्लीनिक संचालक अपने लाइसेंस नहीं दिखा सके जिस पर उन्हें नोटिस जारी किए गए।
शनिवार को एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने अपनी टीम के साथ सबसे पहले मोहल्ला छड़ियान पर एक क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद व्यक्ति अपना लाइसेंस नही दिखा। जिस पर उसे नोटिस जारी किया गया। इसके बाद टीम ने बेगमपुरा बाजार में भी दो क्लीनिकों पर जाकर कार्रवाई की। वहां कोई चिकित्सक नहीं मिलने पर उन्हें भी नोटिस दिए गए। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि लाइसेंस नही दिखाने पर तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।