फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार को लेकर दो भाइयों में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव लिसाढ़ में दीवार के विवाद को लेकर सोमवार सुबह दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव लिसाढ़ में अमरपाल और आदेश के बीच दीवार को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से अमरपाल व उसकी पत्नी राशु और दूसरे पक्ष से आदेश, उसकी पत्नी सुशीला और बेटा अर्नव घायल हुए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमरपाल और आदेश को पकड़ लिया और शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें