फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 17 नए केस मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 35 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 188 हो गई है।
सोमवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में मोहल्ला रेलपार में 67 वर्षीय महिला, टंकी कॉलोनी में 18 व 32 वर्षीय दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। धीमानपुरा में 40 वर्षीय व्यक्ति और मंडी मार्शगंज में 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। मोहल्ला शिव विहार में 73 वर्षीय, आर्यपुरी में 36 वर्षीय युवक, जैन स्ट्रीट में 85 वर्षीय महिला और दयानंद नगर में 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली। गांव मलकपुर में 24 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय महिला, शेखजादगान में 35 वर्षीय महिला, गांव हसनपुर में 54 वर्षीय व्यक्ति कोरेेना संक्रमित मिले। बाबरी में 26 वर्षीय युवक व 29 वर्षीय महिला, थानाभवन मनट में 55 वर्षीय महिला, हसनपुर में 21 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को जिले में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 35 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 188 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

178 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने सीएचसी व एलआईसी कार्यालय में रेंडम सेंपलिंग अभियान के तहत 178 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 110 लोगों की जांच की। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर किट से 68 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें