फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दहेज में कार की मांग पर दो बरात बनाईं बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
-रिश्ते में मामा भांजे हैं दोनों दूल्हे, एक बरात सहारनपुर तो दूसरी मुजफ्फरनगर से आई थी
विज्ञापन

-दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए 15 लाख देने की रखी मांग, देर शाम तक होते रहे समझौते के प्रयास
फोटो
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव में दहेज में कार की मांग करने पर दुल्हन पक्ष ने दो बरात बंधक बना लीं। बाद में बरातियों को जाने दिया और दोनों दूल्हे और कुछ जिम्मेदार लोगों को बंधक बनाकर बैठाए रखा। वहीं दुल्हन पक्ष ने निकाह से इंकार करते हुए शादी में खर्च हुए 15 लाख रुपये की मांग रख दी। देर शाम तक मामले में समझौते के प्रयास चलते रहे।बंतीखेड़ा निवासी रियाज की पुत्री मेहशर और मुस्कान की बृहस्पतिवार सुबह बरात आई थी। मेहशर का रिश्ता सहारनपुर के नूनाबड़ी निवासी अब्दुल सलाम और मुस्कान का रिश्ता मुजफ्फरनगर के कुल्हेड़ी निवासी शाहिद के साथ हुआ था। बताया गया कि अब्दुल सलाम और शाहिद दोनों मामा-भांजे हैं। निकाह की रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं। इसी दौरान अब्दुल सलाम ने दहेज में बुलट के स्थान पर कार की मांग कर दी। यह सुनकर दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। उन्होंने अब्दुल सलाम को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। जिस पर दुल्हन पक्ष ने दोनों बरात को बंधक बना लिया। निकाह से इंकार करते हुए उन्होंने शादी में खर्च हुए 15 लाख रुपये की मांग कर दी। शाम को अन्य बरातियाें को जाने दिया, जबकि देर शाम तक दोनों दूल्हे और कुछ जिम्मेदारों को बंधक बना रखा था। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत या तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें