फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के मुख्य बाजार में विकास अग्रवाल की ज्वैलरी के नाम से दुकान है। बुधवार की शाम महिला व युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और झुमकी देकर उसके बदले में अन्य ज्वैलरी खरीदने लगे। दुकान स्वामी को युवक पर शक हुआ तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक व महिला को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम फरमान निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर बताया जबकि महिला ने अपना नाम रेशमा निवासी बहार किला थाना मंगलौर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। विकास अग्रवाल ने बताया 29 मार्च को उक्त युवक एक अन्य महिला के साथ आया था। जिसने इसी प्रकार एक झुमकी देकर 22000 रुपये का सोने का सामान ले गया था। बाद में झुमकी नकली होने की जानकारी मिलने पर थाने में तहरीर दी थी। युवक के दोबारा अन्य महिला के साथ आने से उस पर शक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें