नांगलसोती। सौफतपुर निवासी मनजीत कुमार रविवार को खेत पर गन्ने की बुवाई कर रहे थे। उनकी बेटी और पत्नी घर पर ही थे। घर पर मनजीत के भाई निर्मल ने उसकी पत्नी और बच्ची से झगड़ा किया। निर्मल ने मनजीत की बेटी पीहू से मारपीट की और उसे लहूलुहान कर दिया। मनजीत ने थाने पहुंचकर मामले में पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।