फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई वर्षीय बालिका लापता, तीन घंटे बाद मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई ढाई वर्षीय बालिका के अपहरण की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। तलाश करते हुए तीन घंटे में बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। थानाभवन के मोहल्ला अशरफ कालोनी निवासी अलीम की ढाई वर्ष की पुत्री घर के बाहर बैठी हुई थी, जो अचानक लापता हो गई। बालिका के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बालिका के पिता ने थाने पहुंचकर अपहरण की आशंका जताते हुए बालिका के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस ने बालिका के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर डालते हुए उसकी तलाश शुरू की। गश्त कर रही पुलिस ने पास के ही दूसरे मोहल्ले में घूमते हुए बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें