थानाभवन। दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा चोरों ने दुकान में रखे करीब ढाई लाख के स्पेयर पार्ट्स चोरी कर लिए। मोहल्ला रोगनग्राम निवासी रविंद्र शर्मा पठानपुरा वाले ने कुछ दिनों पूर्व थानाभवन के दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर रॉयल एनफील्ड एजेंसी के सामने स्पेयर पार्ट्स की दुकान की थी। रविंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात्रि नौ बजे वह दुकान बंद कर घर आ गया। बुधवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। चोर लगभग ढाई लाख रुपए की कीमत के स्पेयर पार्ट्स, मोबिल ऑयल व लगभग 700 रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।