थानाभवन। क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा निवासी महिला सुषमा पत्नी पृथ्वी ने तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्रों को बागपत के गांव निवासी व्यक्ति ने रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके लिए उसने पांच लाख रुपये की मांग की थी। नौकरी लगवाने के नाम पर उससे एक बार डेढ़ लाख रुपये और 50- 50 हजार रुपये दो बार बैंक खाते में ट्रांसफर कराए। नौकरी लगने के बाद बाकी रुपये देने का वादा किया था। कई माह बीत जाने के बावजूद उसकी नौकरी नहीं लगी। ठगी होने की जानकारी होने पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगने चाहे, तो आरोपी ने धमकी दी है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
-----------
ऑनलाइन मोबाइल बेचने के नाम पर 25 हजार की ठगी
थानाभवन (शामली)। मोहल्ला छिपीयान निवासी युवक से ऑनलाइन मोबाइल बेचने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए गए।
मोहल्ला निवासी प्रभात दिल्ली सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। बुधवार को नया मोबाइल लेने के लिए उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग की थी, जिसमें पहले पांच हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही काल आई और पांच हजार रुपये का ट्रांजेक्शन सही नहीं होना बताया गया। उन्होंने अपने फोन से ओटीपी नंबर बताएं। ओटीपी बताते ही खाते से तीन बार में पांच हजार, 10 हजार और 10 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। इस तरह 25 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।