फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर को मोहल्ला पंसारियान में तिराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोक लिया और बाइक के कागजात दिखाने को कहा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवकों द्वारा बाइक संबंधी कागज नहीं दिखाए गए। बाइक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। जांच में बाइक चोरी की पाई गई। बरामद बाइक शहर के मोहल्ला आजाद चौक निवासी सलमान की है, जिसे पिछले महीने 18 सितंबर को घर के बाहर से चोरी कर लिया था। चोरी की बाइक बरामद होने पर दोनों आरोपी दानिश निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली और वसीम निवासी आयशा कॉलोनी बागपत के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें