फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मारपीट, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से लूटपाट, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के ग्राम भारसी में किराना व्यापारी के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट करते हुए लूटपाट की। व्यापारी के भतीजे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव भारसी निवासी प्रमोद ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपनी दुकान पर गया था। आरोप है कि उसी समय बाइक पर सवार होकर बिट्टू, भूरा, काकू सहित अन्य लोग दुकान पर पहुंचे और व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की। व्यापारी के द्वारा आरोपी लोगों का विरोध करने पर आरोपी लोगों ने व्यापारी व बीच-बचाव करने आए भतीजे आदित्य के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार कराया। घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी ने आरोपी लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें