फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार से मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार से मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। सोशल मीडिया पर बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करने की वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें बाइक सवार युवक की दो युवक पिटाई कर रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो वह वीवी इंटर कालेज रोड की होना पाया गया। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान अर्पण और हर्ष निवासी गांव कुड़ाना के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में गांव सिंभालका निवासी अजय की तरफ से एनसीआर दर्ज की गई थी। बताया गया कि आरोपी युवक कार में सवार थे। वीवी इंटर कालेज रोड पर कार में बाइक की साइड लग गई थी। इसी के चलते युवकों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी थी। इसके अलावा पुलिस ने आपस में झगड़ा करने पर नीरज, सोनू निवासी गांव निरोजपुर जिला बागपत और रोहित निवासी घेरबुखारी नौकुआं रोड का शांति भंग मे चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें