जलालाबाद सड़क के किनारे खड़े वाहन
- फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। क्षेत्र में हाईवे पर स्थित होटल - ढाबों के सामने ट्रक पार्क किए जा रहे हैं। ट्रक चालक खाना खाने व आराम करने के लिए घंटों तक हाईवे पर ट्रक खड़ा कर छोड़ देते हैं। ट्रकों की लंबी लाइन लग जाने से हाईवे बाधित हो रहा है।
सर्दी के मौसम में सुबह व रात्रि में कोहरा के छाने से दूर तक हाईवे पर खड़े वाहन दिखाई नहीं देते हैं। पूर्व में सर्दी में धुंध की वजह से दुर्घटनाएं घटित हुई हैं। जिनमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। दिन में भी हाईवे पर ट्रकों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं। बृहस्पतिवार रात्रि में पुलिस चौकी प्रभारी ने पुलिस चौकी के निकट दिल्ली यमुनोत्री हाईवे किनारे पर होटल- ढाबों के सामने खड़े होने वाले 12 ट्रकों का मोटर व्हीकल एक्ट में चालान किया है। होटल मालिकों को चेतावनी देकर कहा है कि होटल के सामने हाईवे पर ट्रक खड़े न होने दे अन्यथा करवाई की जाएगी।