-मेरठ-करनाल मार्ग और रेलवे लाइन पार बाईपास पार फंसे वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ-करनाल मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर शनिवार रात एक ट्रक बंद हो गया। जिससे मेरठ-करनाल मार्ग और रेलवे लाइन पार बाईपास पर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को कुछ दूरी का सफर कई घंटे में पूरा करना पड़ा।
मेरठ की ओर से शनिवार शाम आ रहा एक ट्रक मेरठ-करनाल मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर अचानक बंद हो गया। चालक की कोशिशों के बाद भी स्टार्ट नहीं हुआ। जिससे कुछ ही देर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार मेरठ-करनाल हाईवे और रेलवे लाइन पार बाईपास पर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने की जगह नहीं मिली।
यातायात पुलिस ने किसी ट्रक को रास्ते से हटाया। फिर भी घंटों तक जाम लगा रहा। वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन चालकों ने जाम देखकर रास्ता बदलना ही बेहतर समझा। रात करीब 10 बजे तक दोनों मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस जाम खुलवाने में जुटी थी।