फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में छिपाकर लाई जा रही 800 पेटी शराब पकड़ी  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा से दस टायरा ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही लगभग 32 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

सोमवार को थाना झिंझाना में एसपी अजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि झिंझाना थाने की बिड़ौली चौकी प्रभारी अनिल पंवार को रविवार रात को सूचना मिली कि हरियाणा की तरफ से ट्रक में छिपाकर बड़ी मात्रा में शराब लाई जा रही है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ बिड़ौली चौकी पोस्ट पर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान करनाल की तरफ से आ रहे दस टायरा ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अंडे रखने के खाली कैरेट के नीचे से छिपाई गई अरुणाचल मार्का अंग्रेजी शराब की 800 पेटी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि पकड़ी गई शराब करीब 72 हजार लीटर है, जिसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक चला रहे सरबजीत निवासी प्रेमनगर कालोनी थाना सदर सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया सरबजीत ट्रक का मालिक है। 
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उक्त शराब को अंबाला से लोड किया गया था, जिसे करनाल और शामली के रास्ते मुजफ्फरनगर बिहार ले जाई जा रही थी। शराब लोकसभा चुनाव में सप्लाई किया जाना था। पूछताछ में आरोपी ने शराब का मालिक राजेंद्र बताया है, जो अभी पकड़ में नहीं आया। ट्रक और शराब को सीज कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शराब तस्करी के अंतर्राज्यीय गैंग का सदस्य है। इस गैंग में शामिल अन्य तस्करों के बारे में जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम को दस हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान थाना प्रभारी ओपी चौधरी, दरोगा विकास कुमार, रविंद्र कुमार, अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें