कैराना। एक कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसके पीछे से आ रहा एक अन्य कंटेनर भी दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर से टकरा गया। कंटेनर चालक घायल हो गया।
शनिवार की रात करीब दो बजे शब्बीर व उसका साथी कपिल देव रावत अपने-अपने कंटेनर में सहारनपुर स्थित फैक्टरी का माल लेकर आ रहे थे। उन्हें पानीपत के जटीपुर फैक्टरी में जाना था। कैराना के आर्यपुरी बाईपास पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक को बचाने का प्रयास करते हुए ट्रक व एक कंटेनर की आमने-सामने की भिडंत हो गई। कंटेनर चालक शब्बीर घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद कंटेनर सड़क किनारे खाई में घुस गया। वहीं पीछे से रहा दूसरा कंटेनर शब्बीर के कंटेनर से भिड़ गया। दूसरे कंटेनर के चालक कपिल देव रावत ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहनों को सड़क के बीच से हटवाया गया।