फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

थानाभवन। तीन फरवरी को यारपुर गांव में एक घेर से चोरी हुई गन्ने से भरी ट्रॉली चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने ट्रॉली सहित तीन आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि तीन फरवरी को क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी माघोराम पुत्र गेंदा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि एक दिन पहले रात को वह गन्ने से भरी ट्रॉली अपने घेर में खड़ी कर घर चला गया था। जब सुबह आकर उसने देखा तो ट्रॉली एवं गन्ने चोर चुरा कर ले गए। बताया कि रविवार रात को उन्हें मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि उक्त ट्रॉली को लेकर तीन लोग मस्तगढ़ पुलिया के समीप से होकर गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली का बरामद करते हुए तीन आरोपियों रवि पुत्र महंती, अक्षय पुत्र रवि निवासी कैल शिकारपुर व पप्पू पुत्र जगत सिंह निवासी यारपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रॉली में भरे गन्ने भैंसवाल गांव निवासी एक व्यक्ति के कोल्हू में बेचे। साथ ही पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपियों के पास गन्ने बेचने के बचे हुए पांच हजार रुपये भी बरामद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें