शामली मिल रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉलियो से लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
शामली मिल के गन्ना यार्ड में ट्रॉली खराब, शहर में लगा जाम
शामली। अपर दोआब शामली चीनी मिल के गन्ना यार्ड में एक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से शहर के मुख्य मार्ग पर गन्ने के वाहनों का जाम लगा रहा। खराब ट्रैक्टर ट्राली हटने के बाद मुख्य मार्ग पर गन्ने से भरी सभी ट्रॉलियों को यार्ड में ले लिया गया।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अपर दोआब शामली चीनी मिल के गन्ना यार्ड में गन्ने से भरी गन्ने की ट्रॉली खराब हो गई है। ट्राली खराब होने के बाद चीनी मिल के अफसर खराब ट्रॉली को हटवाने के लिए जुट गए। गन्ने से भरी ट्राली खराब होने से शामली मिल गेट से लेकर अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज, दूसरी ओर शिवचौक, कोतवाली और अस्पताल रोड तक गन्ने के वाहनों का जाम लगने से शामली रेलवे स्टेशन आने जाने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप सल्लार ने बताया कि मिल के गन्ना यार्ड में गन्ने से भरी ट्रॉली खराब हो जाने के बाद जाम लगा है। ट्रॉली खराब होने से यार्ड से लेकर मिल रोड, अग्रसेन पार्क तक 50- 60 ट्राली बाहर हैं। देर रात तक सभी ट्रॉलियां गन्ना यार्ड में आजाने से शहर का जाम खत्म हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि शामली मिल में पांच बॉयलरों में से चार बायलर चल रहे हैं। पांचवां बायलर कम चल रहा है। पांचवें बॉयलर की तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए पुणे के इंजीनियरों की टीम कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 18 दिन में छह लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। 55 हजार क्विंटल प्रतिदिन की पेराई क्षमता से मिल चल रही है।
शामली मिल रोड पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लगा जाम।- फोटो : SHAMLI