फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर में ट्रांसफार्मर के निकट नगर पंचायत की भूमि है। इस भूमि पर काफी सालों पूर्व अवैध कब्जा हो चुका है। भूमि पर कपड़े के पर्दे लगाकर अंदर की ओर दीवार का निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत वार्ड सभासद ने अधिशासी अधिकारी से की। ईओ की शिकायत पर पुलिस ने निमार्ण कार्य रुकवा दिया है।
अधिशासी अधिकारी ने निकाय कर्मचारियों को नगर पंचायत की संपत्ति पर अवैध निर्माण करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिस पर तासीन को नोटिस दिया गया है। अधिशासी अधिकारी ने पुलिस को व्हाट्सएप पर पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अवैध निर्माण कार्य बंद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की भूमि पर कुछ सालों से अवैध निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा है। नगर पंचायत संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले तासीन को पहले भी निकाय की भूमि पर अवैध निर्माण पर नोटिस दिए गए। निकाय ने अभी तक कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। यही वजह है कि नगर पंचायत की भूमि के काफी भाग पर अवैध कब्जा हो चुका है। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि व्हाट्सएप पर निकाय द्वारा शिकायती पत्र भेजा गया था। जिस पर कार्रवाई करते अवैध निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें