जलालाबाद। रोडवेज बस स्टैंड स्थित जैन मंदिर गेट के सामने गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉले व ट्रक की टक्कर हो गई। जिसके कारण कई घंटों तक हाईवे जाम रहा। सड़कों के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। जिसके कारण लोगों को भारी परेेशानी का सामना करना पडा।
जलालाबाद के रोडवेज बस स्टैंड जैन मंदिर गेट के सामने हाइवे पर शाम के समय लुहारी की ओर से गन्ने से भरा ट्रैक्टर ट्रोला आ रहा था उधर हाईवे पर शामली की ओर से बड़ा ट्रक आ रहा था ट्रक की ट्रैक्टर ट्रॉले से टक्कर हो गई। जिसके कारण ट्रक तो निकल गया, परन्तु गन्ने से भरा ट्रोला हाईवे के बीच में ही रुक गया।
जिसके कारण सहारनपुर शामली हाईवे पर दोनों ओर से दर्जनों वाहन फंस गए। हाईवे पर जाम लग गया। जाम लगने से आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद 100 नंबर गाड़ी की ड्यूटी कर रहे पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
आजकल गन्नों से ओवर लोडिंग ट्रैक्टर ट्रोलों में ओवरलोडिंग गन्नों की ढुलाई हो रही है। वहीं एक ट्रैक्टर के पीछे तीन तीन ट्रोली भी गन्ना लेकर जा रही है पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है जिसके कारण जान की स्थिति बनी रहती है