फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए।
आरके पीजी कॉलेज शामली में झंडा रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र वर्मा, सचिव उमेश सिंह, विनय सिवाच, प्राचार्य प्रो. सत्येंद्रपाल समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान कॉलेज परिसर भारत माता की जय, वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि उदघोष किया गया। कंपोजिट विद्यालय डांगरोल में विद्यार्थियों को झंडे का निर्माण, रंगोली, पोस्टर आदि बनाए गए। वहीं, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए तथा गांव में तिरंगा रैली निकाली। यहां प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, सहायक अध्यापक दीप्ति, रीना, महेंद्र, पुष्पेंद्र, सीमा, सरेमता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सधीर कुमार ने किया। यहां कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि, गिरीश नारायण यादव, डॉ. नीना छोकरा, डॉ. प्रताप कुमार, डॉ. बबली, नारायण सिंह, डॉ. मृदुला जैन आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र परिषद के संयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 110 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें शिवम, अनुराग व शिवम कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र परिषद के रूपेश, शिवम शर्मा, विपुल, मानव, प्रेरणा व वंशिका आदि मौजूद रहे।
किरण सेवा समिति शामली की अध्यक्ष डॉ. रितु जैन ने बताया कि नगरीय क्षेत्र प्राथमिक पाठशाला नंबर 13 रेलपार में विद्यार्थियों को तिरंगे का जीवन में महत्व बताया। मुख्य अतिथि डीआईओएस सरदार सिंह ने बच्चों को झंडे वितरित किए। यहां उपाध्यक्ष नीतू जैन, प्रोजेक्ट चेयरमैन आकाश गोयल, मनीष चौधरी, मोहित जैन, परविंदर कुमार, जितेंद्र मुखिया,संजय गोयल, अनुष्का वर्मा, सहज जैन, प्रधानाध्यापिका रेनुका शर्मा, संजू देवी आदि मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा ने काकानगर में वीजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सदस्यों ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया और तिरंगा प्रदान किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष रश्मि गर्ग, स्नेहा गर्ग, उर्मिला गोयल, सीमा कौशिक, पूजा बंसल, संगीता जिंदल आदि मौजूद रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रॉयल पब्लिक स्कूल शामली के विद्यार्थियों ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कक्षा 11 की छात्रा नंदिनी ने एकल नृत्य, कक्षा पांच के छात्र यश का नृत्य सराहनीय रहा। यहां शिक्षक नीरज व गौरव आदि मौजूद रहे।
वीवी इंटर कॉलेज शामली में एनएसएस इकाई द्वारा अमृत महोत्सव के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ उप प्रबंधक शिवचरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा और सेकंड ऑफिसर एनसीसी डॉ. विजय ने संयुक्त रूप से किया। यह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की उन्नति का प्रण लेना चाहिए।
विज्ञापन

जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में ध्वजारोपण किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत कॉलेज में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों केेेे राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा विद्यालय से शुरू होकर गांव सिंभालका पहुंची। ग्राम प्रधान संजीव कुमार व धर्मेंद्र ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें