फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 किलोग्राम भार वर्ग में मोंटी ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ शामली द्वारा आयोजित प्रथम सीनियर बालक एवं बालिका जिला स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 100 किलोग्राम भार वर्ग मोंटी मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय पिंटू पहलवान के अखाड़े में शनिवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ शामली के सचिव अंशुल निर्वाल ने पहलवानों के हाथ मिलाकर प्रतियोगिता शुरू की। इसकी रेफरशिप एनआईएस कोच गौरव मलिक ने की। खिलाड़ियों मेें पूरे दमखम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल निर्वाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 किलोग्राम भार वर्ग में मोंटी मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रवीण ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में, संदीप ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में, सागर ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में, सोनू ने 71 किलो भार वर्ग में, शैली ने 84 किलोभार वर्ग में, परमजीत ने 130 किलोभार वर्ग में और जतिन ने 92 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। स्टेट चैंपियनशिप आर्य व्यायामशाला छपरौली बागपत में तीन व चार सितंबर को होगी। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक, सतेंद्र, तेजपाल, मनोज, संजय, नीरज, प्रिंस, चीकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें