फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा

Tue, 28 Jan 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में झंडा फहराते लायंस क्लब क्राउन के सदस्य । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिलेभर में सरकारी -गैर सरकारी कार्यालयों में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलक्ट्रेट में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। देश के अमर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया, एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा मौजूद रहे।
नवीन पुलिस लाइन में डीएम अरविंद चौहान ने ध्वजारोहण किया। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। डीएम अरविंद चौहान ने एसपी राम सेवक गौतम को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न गोल्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया। एसओजी प्रभारी सुदेश कुमार, कोतवाली प्रभारी समयपाल सिंह, एसओजी के हेड कांस्टेबल ललित शर्मा, सर्विलांस सैल के मोहित कुमार, सोहित कुमार, मनीष कुमार, मनीष कुमार को प्रशंसा चिह्न के रूप में सिल्वर मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन

डीएम एसपी ने छात्र-छात्राओं, अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली कार्यालय में अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह, अपर दोआब चीनी मिल शामली में यूनिट हैड प्रदीप सल्लार ने ध्वजारोहण किया।
कांधला नगर पालिका परिषद के प्रांगण में पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम, नगर पंचायत एलम में चेयरमेन रीना पंवार ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के लोगो के साथ प्रभात फेरी निकली गई। दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। जलालाबाद कस्बे में गांधी चौक व नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन जहीर मलिक, थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्षा राव मुश्यदा व हाजी राव जमशेद, थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार, सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में चेयरमैन राजेश राणा, थाना परिसर में थाना प्रभारी विरेंद्र कसाना, झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप, कस्बे के मदरसा नूरिया में मौलाना आजम ने ध्वजारोहण कर बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कस्बे के अरबी मदरसा जामिया तुस सालिहात में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल, डाॅ. सतीश कश्यप, मनोज नामदेव, खुर्शीद आलम तथा मौलाना तय्यब ने ध्वजारोहण किया।

शामली में झंडा फहराते लायंस क्लब क्राउन के सदस्य । संवाद

शामली में झंडा फहराते लायंस क्लब क्राउन के सदस्य । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें