शामली रंग बिरंगी रोशनी से सजा शहर
- फोटो : SHAMLI
खंभों पर लगी तिरंगा लाइट से सड़क हुई जगमग
शामली। शहर के सुंदरीकरण को बढ़ाने के लिए नगरपालिका द्वारा लगाई गई तिरंगा लाइटें लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। फिलहाल पालिका ने ट्रायल के तौर पर पांच खंभों पर वर्मा मार्केट से अग्रसेन पार्क तक ये लाइटें लगवाई है।
नगरपालिका ने शुक्रवार को एमएसके रोड पर डिवाइडर के बीच में विद्युत खंभों पर लाइटें लगवाई। शाम को इन लाइटों से सड़क जगमगा उठी। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर लाइटों क्वालिटी की परख की जा रही है। लोगों का फीडबैक लेने के बाद बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद शहर के सुंदरीकरण के लिए लाइटों को शहर में लगवाया जाएगा।
- अवकाश में भी खुलेगा एआरटीओ दफ्तर
शामली। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि एक अप्रैल से बीएस-4 श्रेणी के वाहन विक्रय एवं पंजीकृत नहीं किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह मार्च होने के कारण राजस्व लक्ष्य पूरा करने और बीएस-4 वाहनों का पंजीयन कार्य 31 मार्च तक पूरा किया जाना है। इसके लिए माह के दूसरे शनिवार और रविवार को अवकाश में भी कार्यालय खुला रहेगा। एआरटीओ ने बताया कि 31 मार्च के बाद बीएस-4 वाहन के पंजीकरण नहीं होंगे।