शामली। शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के रूप में गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस को श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से साहिबजादों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।
देवी उमराकौर वैदिक इंटर काॅलेज में बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिनमें कुनाल, अक्षय, अंश गौतम, तनिष भारद्वाज, संभव, संगम और कार्तिक शामिल रहे। क्रिस्टी और अनन्त ने भाषण प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह राणा, डॉ. प्रीतम सिंह ने साहिबजादों के बलिदान के बारे में बताया। बच्चों को उनकी उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार भी दिए गए।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज व बालिका इंटर कॉलेज में भी वीर बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद व रविंद्र कुमार ने छात्रों से अपने पुरखों के वीरता और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि इतनी कम आयु में चारों साहिबजादों का धर्म और देश के लिए बलिदान होना अत्यंत दुर्लभ उदाहरण है।
इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में आस्था ने प्रथम, परीक्षा शर्मा ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीर बाल दिवस पर शैक्षिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
शामली के सत्यनारयण इंटर कॉलेज में वीर बाल दिवस का सीधा प्रसारण देखती छात्राएं व शिक्षक । स्कू
शामली के सत्यनारयण इंटर कॉलेज में वीर बाल दिवस का सीधा प्रसारण देखती छात्राएं व शिक्षक । स्कू