फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर नेकीराम गर्ग को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष नेकीराम गर्ग को 22 जुलाई को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश भर के व्यापारियों ने अपने-अपने जिलों में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुभाष चौक मुख्यालय में व्यापारियों ने स्व. नेकीराम गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल आदि ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि नेकीराम गर्ग की 22 जुलाई को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्होंने सदैव व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। प्रदेश ही नहीं देश भर का व्यापारी उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने व्यापारियों को सम्मान के साथ जीना सिखाया।
कार्यक्रम के बाद सभी व्यापारियों ने अपना घर आश्रम में पहुंचकर गरीब, असहाय लोगों को फल वितरित किए और भोजन कराया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रिटायर्ड आई जी विजयगर्ग, प्रदेेश संगठन महामंत्री सुभाषचंद धीमान, बृजभूषण संगल, सूर्यवीर सिंह, कंवरवीर कांबोज, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, राम कुमार राय, सुखपाल जाकिड़, राजेश जैन, मनोज मित्तल, महेश धीमान, अनुज गोयल, आशु पुरी, अमन गर्ग, प्रदीप संगल, अमित जैन, राहुल जैन, शिवांक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें