फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का सफल रहा ट्रायल

Fri, 19 Jul 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। दूसरे चरण में जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। जल्द ही शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया। इससे जहां उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजने से निजात मिलेगी वहीं बिजली चोरी पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

शामली जिले की बात की जाए तो यहां पर करीब ढाई लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। बिजली संबंधित समस्याओं का दूर करने के लिए तथा आरडीएसएस योजना के तहत बिजली तंत्र में सुधार के कार्य शुरू हो गए। बिजली चोरी पर अंकुश लगाना और लाइन लॉस में कमी लाने के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने को फोकस किया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने शामली में भी इस दिशा में काम शुरू करा है। पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत कार्य शुरू हो गए। ए्क्सईएन विनोद कुमार ने बताया कि जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, जिसके लिए दूसरे चरण का ट्रायल का कार्य पूरा कर लिया गया है जो पूरी तरह से सफल रहा है। जल्द ही कंपनी के माध्यम से भी शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य किए जाएगे।
लोड बढ़ते ही तुरंत पता लग जाएगा
स्मार्ट मीटर लगने के बाद जैसे ही फीडर या ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक हुआ तो विभागीय अधिकारियों को चेक करने पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से तुरंत ही जानकारी हो जाएगी। स्मार्ट मीटर में बिजली रीडिंग को घटाया या बढ़ाया भी नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

कितने यूनिट और कितने रुपये की खर्च हुई बिजली, यह भी जान सकेंगे

स्मार्ट मीटर से ठीक वैसे ही उपभोक्ता बिजली का लाभ उठाएंगे, जैसे मोबाइल रिचार्ज कराकर बातचीत करने या इंटरनेट सेवा का लाभ उठाते हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के सीधे मोबाइल से जुड़ा होगा। उपभोक्ता को प्रतिदिन इसकी जानकारी होती रहेगी कि वह कितने यूनिट व कितने रुपये की बिजली इस्तेमाल कर चुका है। रिचार्ज खत्म होने से पहले रिचार्ज के लिए सूचना मिल जाएगी।

बिजली बाधित रहेगी या आएगी, इसकी भी होती रहेगी जानकारी

बिजली आएगी या नहीं, कितने बजे आएगी या घंटे तक नहीं रहेगी, इस तरह की सूचनाएं भी उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मिलती रहेगी। स्मार्ट मीटर के जरिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मनमानी को रोकने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें