झिंझाना मेरठ करनाल हाईवे के पटनी परतापुर टोल प्लाजा पर होता वाहनो का ट्रायल
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर जिले में झिझाना क्षेत्र के पास पटनी परतापुर में टोल प्लाजा का ट्रायल मंगलवार को पूरा कर लिया गया। बुधवार सुबह आठ बजे से जिले के पहले टोल को चालू कर दिया जाएगा। टोल प्लाजा का ठेका सोनीपत की एक कंपनी दिया गया है।
टोल कंपनी के मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को टोल का ट्रायल कर लिया गया । बुधवार से वाहनों से टोल वसूलना शुरू कर दिया जाएगा। प्रतिदिन का लगभग 11.50 लाख रुपये जमा करना होगा । टोल प्लाजा से फास्टैग लगे वाहन ही निकलेंगे। बिना फास्टैग वाले वाहनों से दो गुना शुल्क वसूला जाएगा। 20 किलोमीटर की परिधि के निवासियों को 330 में एक महीने का पास कंपनी उपलब्ध कराएगी। जिसके तहत अनलिमिटेड बार इधर से उधर जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह टोल प्लाजा में एस रेनू कलेक्शन एजेंसी को तीन महीने के लिए आवंटित किया गया है।
पटनी-परतापुर से गुजरने वाले वाहनों का यह रहेगा टोल किराया
कार, जीप, वैन, हल्के वाहन 55
मिनी बस 90 रुपये
ट्रक और भारी वाहन 185 रुपये