फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शुगर मिल शुरू होते ही जाम के झाम से जूझ रहा नोजल-रशीदगढ़ मार्ग

Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। शुगर मिल शुरू होने के साथ ही नगर के अति व्यस्त नोजल-रसीदगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर और ट्राॅलियों के कारण जाम लगना शुरू हो गया है। जिसके कारण वाहन चालकों, दुकानदारों ओर अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकेतक नहीं होने के कारण हादसों की भी संभावना बनी हुई है। नोजल-रसीदगढ़ रोड कस्बे की व्यस्त रोड है। कस्बे के रत्न सर्विस सेंटर से लेकर मेला ग्राउंड तक चार तीव्र मोड़ है व कई तिराहे व चौराहे हैं, लेकिन नागरिकों की मांग के बावजूद आज तक सड़क पर कहीं भी स्पीड ब्रेकर व संकेतक नहीं लगाया गया, जबकि इस रोड से किसान इंटर कॉलेज, लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज, लाला लाजपतराय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं गुजरते हैं।
विज्ञापन

अब शुगर मिल शुरू होने से इस समय ओवरलोड गन्ने के ट्रक व ट्रॉलियां यहां से गुजरनी शुरू हो गई है। जिसके कारण आए दिन जाम लग रहा है। मेहरबान, प्रवीण कुमार ,दिनेश कुमार ,विनोद कुमार, सचिन सैनी ,गोपाल ,हंसराज, हरिओम शर्मा आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस रोड पर पड़ने वाले तिराहे व चौराहों पर स्पीड ब्रेकर व संकेतक लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें