स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए ट्रायल कल
शामली। 56वीं यूपी स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम में ट्रायल होगा।
एथलेटिक एसोसिएशन शामली के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि 14 अक्तूबर सुबह नौ बजे होने वाले इस ट्रायल से चयनित खिलाड़ी सीधे स्टेट चैंपियनशिप कौशांबी, इटावा, वाराणसी में दिनांक 16 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल के लिए आयु सीमा अंडर-14 वर्ग में 16 नवंबर 2008 से 15 नवंबर 2010, अंडर-16 वर्ग में 16 नवंबर 2006 से 15 नवंबर 2008, अंडर-18 वर्ग में 16 नवंबर 2004 से 15 नवंबर 2006 तक और अंडर-20 में 16 नवंबर 2002 से 15 नवंबर 2004 के बीच होनी चाहिए।
अंडर-14 वर्ग में 60 मीटर व 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, ज्वेलिन थ्रो, अंडर-16 वर्ग में 100 मीटर, 300 मीटर, 800 मीटर, दो किमी दौड़, पांच किमी पैदल चाल, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, हैमर थ्रो, लंबी कूद, 80 मीटर हर्डल रेस होगी। अंडर-18 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, तीन किमी दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, 100 मीटर, 400 मीटर हर्डल रेस, पांच किमी पैदल चाल, ट्रिपल जंप और अंडर-20 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, पांच किमी, 10 किमी दौड़, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, ज्वैलिन, 10 किमी, पैदल चाल आदि प्रतिस्पर्धा होंगी।
ट्रायल में एंट्री के लिए आधार कार्ड, दो फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, यूपीएए का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र व एंट्री फीस लाना अनिवार्य है।