फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्टरी के बारूद व पटाखों को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पटाखा फैक्टरी के बारूद व पटाखों को किया नष्ट
विज्ञापन

शामली, कैराना। बधुपुरा के पास अवैध रूप से संचालित फैक्टरी में बुधवार को सहारनपुर से पहुंची बीडीडीएस टीम ने बरामद बारूद व पटाखों को नष्ट कर दिया। मंगलवार शाम पुलिस ने छापा मार कर भारी मात्रा में पटाखे बनाने का बारूद, फुलझड़ी बरामद की थीं।
मंगलवार की शाम को पुलिस ने गांव बधुपुरा व गाजीपुर के जंगल में अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी फैक्टरी का ताला लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने फैक्टरी का ताला तोड़कर जांच की तो फैक्टरी के अंदर से पटाखे बनाने का करीब 50 किलो काला व सफेद पाउडर, 60 किलो चिलकना पाउडर व एक लाख 51 हजार 168 बनी हुई फुलझड़ी तथा भारी मात्रा में खाली रैपर बरामद किए। बुधवार सुबह सहारनपुर से बम डिस्पोजल टीम के प्रभारी एसआई उदय वीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम कोतवाली पहुंची। जहां पर टीम ने बरामद बारूद व पटाखों की जांच की। बम डिस्पोजल टीम प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि बरामद बारूद व पटाखों को यमुना ब्रिज स्थित एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

- बिना अनुमति बनाए जा रहे थे पटाखे
बताया गया है कि गांव बधुपुरा गाजीपुर निवासी फैक्ट्री मालिक हाजी शौकत के नाम फैक्टरी का लाइसेंस था। कुछ दिन पहले फैक्टरी मालिक की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसके दो बेटे रियासत व महबूब उक्त फैक्टरी में बिना अनुमति के पटाखे बना रहे थे।
- विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
कोतवाली प्रभारी पीके त्यागी ने बताया कि अवैध रूप से संचालित फैक्टरी में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने के आरोप में दो सगे भाइयों रियासत व महबूब पुत्र शौकत अली निवासी गांव बधुपुरा गाजीपुरा थाना कैराना के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व 284 अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। दोनों आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
- दीपावली से पहले बनाया जा रहा था पटाखों का जखीरा
बधुपुरा गाजीपुर निवासी हाजी शौकत अली की मौत के बाद उसके दोनों बेटे रियासत व महबूब ने भी दीपावली से पहले फैक्ट्री के अंदर पटाखों का जखीरा बनाने का काम शुरू कर दिया था। हालांकि फैक्टरी का लाइसेंस उनके पिता हाजी शौकत अली के नाम था, लेकिन उसकी मौत के बाद लाइसेंस निरस्त हो गया था। लाइसेंस निरस्त होने के बाद उनकी ओर से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया। पुलिस ने पटाखा फैक्टरी को सील कर दिया है।
विज्ञापन

- एक साल पहले विस्फोट से पांच की गई थी जान
पिछले साल एक अक्तूबर को जगनपुर रोड स्थित रजबहे की पटरी पर जंगल में पटाखे बनाने की एक फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। जिसके बाद पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। फैक्टरी बिना लाइसेंस के चलाई जा रही थी। विस्फोट में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें