फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक व प्राकृतिक पद्घति से की जा रही है कांवड़ियों की चिकित्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शामली। कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर विश्व हिंदू महासंघ व लायंस क्लब नारायण के संयुक्त तत्वावधान में कांवड़ियों की सेवा के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन रेस्टोरेंट संचालक व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया ने किया। शिविर में चिकित्सक डॉ. राज तायल व डॉ. देवेश तायल ने आयुर्वेदिक व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया। डॉ. भूषण जिंदल व संगीता जिंदल फिजियोथेरेपी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमंग अग्रवाल एवं डॉ. सुनील सैनी ने कांवड़ियों को चिकित्सा सेवा प्रदान की। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री पंकज वालिया, राजेश चौहान, आशु सैनी, गौरव, संदीप कश्यप, डॉ. सुनील सैनी, लायंस क्लब नारायण के अध्यक्ष जीवन ज्योति अरोरा, दीपक शर्मा, रजत गोयल, प्रशांत शर्मा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें