फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना से मुस्लिम समाज के लोगों ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। मुस्लिम समुदाय की तरफ से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जा रहा है।
कभी पलायन के लिए बदनाम रही कैराना की धरती से मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रावण मास में हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया है। राजा कर्ण की नगरी कैराना हमेशा की तरह एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल लेकर सामने आया है। पिछले कई दिनों से हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा, राजस्थान व पंजाब के हजारों शिवभक्त कैराना पानीपत खटीमा राजमार्ग से गुजर रहे हैं। रविवार शाम कांधला तिराहे पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्तों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा शिव भक्तों को पानी की बोतल भेंट की।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस तैनात
गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिव भक्तों के जत्थों की सुरक्षा को लेकर कांधला तिराहे सहित अन्य कांवड़ मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए। इसके अलावा प्रशासन की टीम भी लगातार कांवड़ मार्ग पर भ्रमणशील रहकर शिव भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें