फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1466 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले मेें महिला मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य मेले में 1466 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद दवा दी। जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 454 पुरुष, 834 महिला और 178 बच्चों का उपचार किया गया। इस तरह से 1466 मरीजों का मेले में उपचार किया गया। यहां आयुष्मान योजना के 127 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए। फुगाना पीएचसी पर सबसे अधिक 133 मरीजों का उपचार हुआ, जबकि सबसे कम 19 मरीज भनेड़ाजट पीएचसी पर आए।
जलालाबाद में 91 ने कराया उपचार
जलालाबाद पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पैथोलॉजी, टीकाकरण, सामान्य बीमारियों की चिकित्सा, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की सुविधा दी गई। मेला प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट मुकेश कुमार आदि ने मरीजों का उपचार कर दवा दी। मेले में 91 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोग्य स्वास्थ्य मेले की स्थिति
चिकित्सक- 44
पैरा मेडिकल स्टाफ- 207
पुरुष मरीज - 454
महिला मरीज - 834
बच्चे - 178
गोल्डन कार्ड - 127
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें