फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोतवाली में भाजपा नेताओं का हंगामा, धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन पहले दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला, पुलिस ने अलग-अलग पक्ष के दो आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

- भाजपाइयों ने पुलिस पर बिना जांच किए निष्पक्ष कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दो दिन पहले लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने अलग-अलग पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर बिना जांच किए निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और धरना दिया। बाद में एसपी को मामले से अवगत कराने की बात कहकर भाजपा नेता व कार्यकर्ता कोतवाली से चले गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिमरसा पर दो दिन पहले बृहस्पतिवार की रात को रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर हाजीपुरा निवासी पूर्व सभासद नसीम उर्फ भूरा व आजाद चौक निवासी शमीम पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने से कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने शमीम पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ और शमीम पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ एक दूसरे के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष के मोहसीन उर्फ मोसीन उर्फ हाण्डा पुत्र नसीम उर्फ भूरा निवासी मोहल्ला हाजीपुरा और दूसरे पक्ष के समीर पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला आजाद चौक काजीवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को भाजपा नेता हरवीर मलिक, पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, सचिन जैन, घनश्याम पारचा, विवेक प्रेमी, आशीष, आशु नामदेव आदि कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर द्वेषपूर्ण तरीके से दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर बिना जांच किए नसीम उर्फ भूरा पक्ष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बाद में वे कोतवाली में धरने पर बैठ गए।
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि नसीम पक्ष पर दूसरे पक्ष ने हमला किया, जिसकी वीडियो व सीसीटीवी फुटेज उनके पास है, लेकिन पुलिस ने बिना जांच किए ही दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। उनका कहना था कि पुलिस जानबूझकर नसीम पक्ष को परेशान कर रही है और बिना जांच किए नसीम के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अधिकारियाें को मौके पर बुलाने की मांग की। हंगामा होने पर सीओ कैराना अमरदीप मौर्य के अलावा आदर्श मंडी थाना समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल कोतवाली पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों का सीएचसी में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ता एसपी अभिषेक से मिलकर मामले से अवगत कराने की बात कहकर कोतवाली से चले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें