फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने बस अड्डे व डिपो कार्यशाला की डीएम से ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि जल्द तलाशने के निर्देश, भवन निर्माण का पैसा जल्द अवमुक्त कराने का आश्वासन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री से लखनऊ में मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने रोडवेज डिपो और आधुनिक बस अड्डे की भूमि तथा भवन निर्माण के लिए बजट जारी करने की मांग की।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा व अन्य व्यापारियों ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर बताया कि शामली में रोडवेज डिपो कार्यशाला नहीं है। आधुनिक बस अड्डा बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है। प्रतिनिधिमडंल ने बस अड्डे और रोडवेज डिपो कार्यशाला को भूमि और भवन निर्माण के लिए बजट जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने परिवहन मंत्री से कहा कि फतेहपुर गांव में पहले से स्वीकृत जमीन में रोडवेज डिपो बनाया जाए। शीघ्र ही नई जमीन तलाश कर रोडवेज डिपो का निर्माण किया जाए। मंत्री ने डीएम जसजीत कौर से फोन पर वार्ता की तथा बस अड्डे और डिपो कार्यशाला के संबंध में जानकारी ली। वहीं, डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन एआटीओ कार्यालय के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। रोडवेज बस अड्डा और डिपो कार्यालय के लिए जमीन शीघ्र चयन करके रिपोर्ट मुख्यालय भिजवा दें। बस अड्डा, डिपो भूमि और भवन निर्माण के लिए धनराशि मुख्यालय से अवमुक्त करा दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में रमेश चंद्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें