फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घने कोहरे के चलते देरी से पहुंची ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोहरे, सर्दी के चलते उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा देरी से शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिससे हरिद्वार-ऋष्रिकेश जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेसवे प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, रविवार को सुबह 4.53 बजे आने का समय निर्धारित है। उदयपुर सिटी से चलकर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामली अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से सुबह सात बजकर 54 मिनट पर पहुंची। शामली रेलवे स्टेशन से स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह आठ बजकर चार मिनट पर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर प्रसाद मीणा ने बताया कि कोहरे और सर्दी के चलते उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेेन पिछले से रेवाड़ी से देरी से चल रही है। देरी से ट्रेन चलने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें